फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब आया रिजल्ट, ट्रेन के आगे कूदी छात्रा

Fri, 18 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी में परीक्षा के दौरान खराब रिजल्ट आने की वजह से बृहस्पतिवार को एक छात्रा ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। दोपहर को रिजल्ट देखने के बाद वे अचानक कहीं चली गई और काफी देर बाद उसका शव ट्रैक पर कटा हुआ मिला। इस सदमे में जहां परिजनों को पूरी तरह से तोड़ दिया है, वहीं मौके पर पहुंचे सरकारी स्कूल के प्राचार्य व अन्य स्टाफ के भी ट्रैक पर कटी पड़ी छात्रा का शव देखकर आंसू छलक गए। पुलिस ने फिलहाल शव को सिटी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शुक्रवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पीड़ित परिवार के घर मातम का माहौल है, जबकि देररात तक उनके घर में ढांढस बांधने वालों का तांता लगा रहा। जीआरपी ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिजल्ट देखते ही डिप्रेशन में आ गई मृतका
सुबह मृतका अपनी दो बहनों व एक भाई के साथ स्कूल पढ़ने के लिए आई थी। दोपहर को वे अपनी बहनों के साथ घर वापस लौटी। घर पर उसने खाना खाया और उसे दोपहर को जारी होने वाले अपनी बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट का इंतजार था। मृतक छात्रा ने खाना खाकर अपनी बहन से साइबर कैफे पर जाने को तैयार किया और दोनों बहनें रिजल्ट देखने साइबर कैफे पर चली गई।
साइबर कैफे पर जाकर दोनों बहनों ने मृतका का रिजल्ट देखा। साइबर कैफे संचालक ने उसे बताया कि उसके अन्य विषयों में तो अच्छे अंक है, लेकिन एक विषय में कंर्पाटमेंट है। बस, इसी बात से बच्ची डिप्रेशन में आ गई। उसने अपनी बहन से कहा कि वे उसके ऑनलाइन आए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेकर घर जाएं, वे भी घर ही आ रही है। ये कहकर छात्रा साइबर कैफे से निकली और अचानक लापता हो गई। उधर, उसकी बहन जब उसके रिजल्ट का प्रिंट लेकर घर पहुंची तो उसने अपनी मां से अपनी बहन के बारे में पूछा। मां ने बताया कि मृतका अभी घर नहीं आई है। उसके बाद घरवालों को चिंता हो गई। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना मृतका के पिता को दी। पिता भी तुरंत घर पहुंचा और पूरा परिवार मृतका को ढूंढने लगे। काफी देर तक ढूंढने के बाद पिता ने अचानक इंको रेलवे पुल के पास कुछ लोगों की भीड़ देखी। पिता ने वहां लोगों से भीड़ के बारे में पूछा तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यहां एक बच्ची ट्रेन से कट गई है और उसने स्कूल की वर्दी पहनी हुई है। ये सुनकर पिता भीड़ को हटाता हुआ जब आगे पहुंचा तो अपनी बेटी के कटे हुए शव को देखकर वहीं टूटकर गिर गया। उसके बाद इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच रेलवे पुलिस को बुलाया। जबकि स्कूल के प्राचार्य व अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। छात्रा के शव को फिलहाल सिटी अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

शिक्षक या अफसर बनना चाहती थी मृतका
पिता की माने तो मरने वाले उसकी सबसे बड़ी बेटी थी और बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी। बच्ची बहुत होनहार थी और वे टीचर या बड़ी अफसर बनने का सपना पाले हुए थी। पिता ने पुलिस को बताया कि उसे पढ़ने का शौक था। पिता के अनुसार इस हादसे से पहले दोनों बहनें हंसी-खुशी स्कूल से घर आई और दोनों ने मिलकर खाना भी खाया, लेकिन अपनी परीक्षा में एक विषय में कंपार्टमेंट देखकर बच्ची परेशान हो गई और उसने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें