रविवार रात को अंबाला कैंट के रामपुर-सरसेहड़ी मोड पर दूर के रिश्तेदारों ने जमीन विवाद को लेकर युवक पर तलवारों व अन्य तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। हमला करने वाले आठ से दस लोग थे। इस हमले में आरोपियों ने युवक को बुरी तरह से काट दिया। उसकी दोनों टांगें और बाजुओं पर काफी गहरी चोटें आई है।हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला किया, लेकिन बाद में वहां इकट्ठा होते लोगों को देखकर युवक को लहुलूहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। थोड़ी ही देर में घायल युवक का भाई भी मौके पर पहुंचा और फिर उसने अन्य लोगों की मदद से सड़क पर पड़े अपने लहुलूहान भाई को उठाकर सिविल अस्पताल कैंट पहुंचाया। जहां वे उपचाराधीन है। डाक्टरों का कहना है कि युवक की टांगों व बाजुओं पर बहुत गहरे घाव हैं। महेशनगर थाना पुलिस ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में पीड़ित का बयान लिया जाना है।
इस तरह किया गया युवक को लहुलूहानघायल युवक संदीप गांव खेलण का रहने वाला है और बाइक पर दूध वितरण का काम करता है। रात को भी वे अपने विभिन्न इलाकों में रहने वाले ग्राहकों को दूध बांटने जा रहा था। गांव से निकलने के बाद जैसे ही वे रामपुर-सरसेहड़ी मोड़ पर पहुंचा तो उसके दूर के कुछ रिश्तेदार वहां खड़े थे। उन्होंने उसे रोक लिया। वे लोग आठ से दस की संख्या में थे। तभी उनकी घायल संदीप से पहले तो बहस हुई और फिर उन्होंने अचानक संदीप को पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने तेजधार हथियार निकाले और संदीप पर ताबड़तोड़ बरसाने शुरू कर दिए। जिससे संदीप बुरी तरह से लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान मौके पर सनसनी फैल गई और वहां घायल की चीख सुनकर कुछ लोग भी इकट्ठा होने लगे। लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख सभी हमलावर घायल को वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में उसे घायल संदीप के भाई दीप सिंह व अन्य लोगों की मदद से उसे कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
भाइयों पर राड से हमला, एक गंभीरअंबाला कैंट। उधर, एक अन्य घटना में बब्याल इलाके में रात को ही दो भाइयों पर हमलावरों ने राड से हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। जितेंद्र ने बताया कि उसका भाई दीपक ड्राइवर है और रात को अपने काम से लौटकर घर आया था। तभी वे घर से बाहर कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान से सामान लेने चला गया। तभी वहां खड़े छह से अधिक युवकों ने उसे रोक लिया और उसके भाई से पुरानी रंजिश के चलते बहस करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने राड से उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया। भाई के पीटने के दौरान ही वे भी वहां पहुंच गया। जिसके बाद हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। दोनों घायल भाई कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाए गए, जबकि हमलावर फरार हो गए। बताया जा रहा है इन दोनों पक्षों में पिछले कुछ दिनों से किसी रंजिश को लेकर अनबन चल रही है और पहले भी इनका झगड़ा हो चुका है। उधर, इसकी सूचना मिलते ही महेशनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन हमलावर फरार हो गए। पीड़ित भाइयों ने पुलिस को हमलावरों की शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।