फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, दो हिरासत में, मालिक और दलाल की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 19 Feb 2023 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है। पुलिस मालिक और दलाल की तलाश में जुटी है। पुलिस ने जांच के बाद होटल में काम करने वाले दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में राय मार्केट स्थित दीप होटल में चल रहे देह व्यापार का छावनी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शनिवार देर रात पुलिस द्वारा भेजे गए ग्राहक ने जब इशारा किया तो होटल में चल रहे खेल से पर्दा उठ गया। पुलिस ने छापामारी करते हुए होटल के कमरा नंबर 114 से एक युवती और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जांच के बाद होटल में काम करने वाले दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इसमें होटल के मैनेजर कमल सहित कर्मी जतिन शामिल है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने होटल मालिक दीपक बत्रा और दलाल भगत के खिलाफ भी उक्त चारों सहित मामला दर्ज किया है। रविवार को पकड़े गए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं होटल के मालिक सहित दलाल की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापामारी शुरु कर दी है। उक्त कार्रवाई कैंट डीएसपी अनिल कुमार की अगुवाई में थाना प्रभारी नरेश कुमार ने की है।

वहीं होटल को लेकर नगर परिषद ने भी अपने स्तर पर जांच आरंभ कर दी है कि क्या निर्धारित नियमों के तहत होटल बनाया गया है या नहीं। होटल से जुड़े सभी दस्तावेज भी मालिक के पास हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। अगर जांच के दौरान दस्तावेज सही नहीं पाए जाते तो होटल पर सील लगना निश्चित है। इसको लेकर सोमवार को कार्रवाई आरंभ होगी।
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र में है बदनाम
दीप होटल पूरे छावनी में बदनाम है। लोगों का कहना है कि यहां काफी समय से देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। होटल के नजदीक ही एक बैंक व दुकानें हैं जबकि कुछ दूरी पर एक प्राइवेट स्कूल भी स्थित है।

सूचना मिली थी कि दीप होटल में देह व्यापार का कार्य चल रहा है। नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया था। जब उसने इशारा किया तो रेड करते ही सारी सच्चाई सामने आ गई। इस दौरान दो होटल कर्मचारियों सहित नेपाल की रहने वाले एक युवती व व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। चारों को रविवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं होटल मालिक व दलाल की गिरफ्तारी को लेकर छापामरी की जा रही है। -नरेश कुमार, प्रभारी कैंट थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें