फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात की किट बेचने वाली नर्स काबू

Tue, 24 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के एक निजी अस्पताल की नर्स को एमटीपी किट के साथ (गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवाई) महिला को पकड़ लिया है। अस्पताल टीम की एक सदस्य पिछले कई दिनों से ग्राहक बनकर इस महिला से संपर्क बनाए हुई थी। लेकिन सोमवार को टीम ने महिला को योजना बनाकर जगाधरी गेट के पास किट के साथ पकड़ लिया। अस्पताल की विशेष टीम ने डिप्टी सिविल सर्जन डाक्टर बीबी लाला के नेतृत्व में छापामरी की। टीम ने नर्स के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राहक बनकर टीम ने महिला को दबोचाडिप्टी सिविल सर्जन डाक्टर बीबी लाला ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि दो खंभा चौक पर एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट बेचती है, जबकि इसकी सलाह केवल क्वालीफाइड डाक्टर ही दे सकता है। उन्होंने एक महिला ग्राहक को तैयार किया। यह महिला ग्राहक पिछले पांच-छह दिन से महिला के संपर्क में थी। सोमवार को आरोपी महिला ने ग्राहक महिला को दवाई देने के लिए जगाधरी गेट पर एक जूस की दुकान पर बुलाया। लेकिन टीम ने नर्स को एमटीपी किट के साथ पकड़ लिया। टीम ने पुलिस को सूचित कर नर्स के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
टीम ने पहले भी कई घटनाएं की उजागर सिविल अस्पताल की विशेष टीम ने पहले भी कई इलाकों में जाकर आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले महेश नगर थाना में भ्रण जांच मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने लुधियाना जाकर भी भ्रण जांच आरोपियों पर शिकंजा कसा था। इसके अलावा इंद्री, शाहाबाद, सहारनपुर, कुरुक्षेत्र सहित अन्य जगहों पर टीम ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट के साथ नर्स को सिविल अस्पताल टीम ने पकड़ लिया। डिप्टी सिविल सर्जन डाक्टर बीबी लाला की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।-रजनीश यादव, एसएचओ, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें