फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चों को धमकाया, डीसीपी से की शिकायत

Fri, 18 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर स्थित रामलीला मैदान में बच्चों द्वारा क्रिकेट खेलने का विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस मामले में पुलिस दो बार मौके पर पहुंचकर बच्चों को मैदान में क्रिकेट न खेलने की धमकी दे चुकी है। इसी बात से आहत बच्चे पुलिस के खिलाफ ही लामबंद हो गए हैं और उन्होंने पुलिस लाइन में डीसीपी कार्यालय में शिकायत भी दे दी है।
विज्ञापन

बच्चों का कहना है कि वे इस मामले की शिकायत करने डीसी अंबाला के पास भी गए थे, लेकिन वे नहीं मिले। वे इस मामले की शिकायत खेल मंत्री अनिल विज से भी करेंगे। बच्चों ने बताया कि वे काफी समय से रामलीला ग्राउंड में पक्के बने ट्रैक पर प्लास्टिक की बॉल से क्रिकेट खेलते हैं। इससे उनकी कॉलोनी में किसी को कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन यहां कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इस सरकारी ग्राउंड में अपने निजी इस्तेमाल के लिए सब्जियां उगा रखी है। वही लोग उन्हें यहां ये कहकर क्रिकेट खेलने से रोकते हैं कि उनकी सब्जियां खराब हो जाएंगी। बच्चों ने बताया कि उनके खेलने से उनकी सब्जियों को कभी नुकसान नहीं हुआ है। बच्चों ने बताया कि उन्हीं लोगों ने उनकी झूठी शिकायत मॉडल टाउन पुलिस थाने में कर दी है। पुलिस दो बार उन्हें आपत्तिजनक शब्दों के साथ क्रिकेट न खेलने के लिए धमकाकर गई है। इसलिए उन्होंने शिकायत डीसीपी कार्यालय में की है।
उधर, मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि लोगों की शिकायत थी कि बच्चों के क्रिकेट खेलने से वहां कई प्रकार की दिक्कत हो सकती है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वैसे बच्चों के खेलने से किसी को कोई दिक्कत नहीं है, वे खुद शुक्रवार को दोनों पक्षों को बिठाकर इस बारे में बात करेंगे और इस विवाद को निपटवा  देंगे। उधर, बच्चों ने खेल मंत्री से मांग की है कि पुलिस को समझाया जाए कि वे बिना वजह झूठी शिकायत पर बच्चों पर दबाव न बनाएं, क्योंकि वे काफी समय से यहां खेलते हैं और उनके खेलने से कभी यहां कोई नुकसान  नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें