फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala Crime: तेजधार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने साथी को किया काबू

Mon, 22 Apr 2024 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हत्या के पीछे का कारण लेन देन सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही। पड़ाव थाना के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी के कुलदीप नगर स्थित गुलाटी कॉम्प्लेक्स के पास रविवार देर रात एक बुजुर्ग की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोंडा के कंडोरा गांव निवासी 70 वर्षीय जय बहादुर के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। शव के पास रोटी, पानी व देसी शराब की बोतल पड़ी मिली।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को परिजनों के आने तक छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चेरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है जो मृतक का साथी बताया जा रहा है। 

हत्या के पीछे का कारण लेन देन सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही। पड़ाव थाना के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। मृतक के साथी सुभाष ने सूचना दी थी। जल्द ही हत्या के मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें