फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद लूटा था राशन और 1500 रुपये

Fri, 01 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नग्गल/अंबाला सिटी। एक व्यक्ति की दो दोस्तों ने महज इसलिए हत्या कर दी थी कि उसके पास कईं एकड़ जमीन, दुकान और नकदी थी। दोनों दोस्तों ने प्लान बनाकर हत्या की, लेकिन मौके से सिर्फ एक राशन का कट्टा व 1500 रुपये ही लूट सके। इसी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। इन आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ लक्की वासी उदयपुर और रमनदीप उर्फ रमनी उर्फ रम्मी वासी गांव लौटां के रूप में हुई है। इन आरोपियों ने माना है कि उन्होंने गांव उदयपुर में वेद प्रकाश की हत्या की है।
यह है मामला
23 अप्रैल को थाना नग्गल में उदयपुर वासी उदयभान ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका साला वेद प्रकाश उनके गांव में ही रिहायशी मकान में अकेला रहता है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल की सायं वह अपने खेतों में जा रहा था और वेद प्रकाश के मकान के सामने सड़क पर पहुंचा तो उसने वेद प्रकाश को आवाज लगाई तो मकान के अंदर से ताला लगा था। वह दूसरी दीवार फांदकर मकान के अंदर गया तो वेद प्रकाश चारपाई पर उल्टा पड़ा था, जिसके सिर से काफी खून निकल चुका था और दोनों कमरे खुले पड़े थे। किसी अज्ञात ने वेदप्रकाश की हत्या कर दी थी। थाना नग्गल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना नग्गल पुलिस व सीआईए स्टाफ मिलकर, इस मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए जगह-जगह छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए की हत्या
 डीसीपी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि रमनदीप उर्फ रमनी उर्फ रम्मी ने पूछताछ में बताया कि उसकी दोस्ती वर्ष 2015 में हरदीप उर्फ लक्की के साथ हुई थी। लक्की ने उसे कहा कि उनके गांव का एक आदमी है, जिसके पास तीन-चार एकड़ जमीन है, काफी पैसे हैं और दुकान भी है। उसने बताया कि 20 अप्रैल की सायं को उसके मोबाइल पर लक्की ने फोन किया और कहा कि इस आदमी का काम करना है, अपने गांव के बाहर स्कूल के पास आ जाओ। मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहापुर मोड़ पर अंग्रेजी शराब के ठेके से शराब इस्माईलपुर में एक दुकान पर शराब पी। चुन्नी से अपने मुंह ढक कर वेद प्रकाश के मकान के पास पहुंच गए और दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश कर गए। लक्की ने कस्सी के वार से वेद प्रकाश की हत्या कर दी। नकटपुर के पास पुलिया में दोनों ने कस्सी फेंक दी और लूटा गया राशन का कट्टा उठाकर तुलसी पब्लिक स्कूल के पास खेतों में छिपा दिया। लक्की ने पानी से कपड़े साफ किए, 500 रुपये का तेल मोटरसाइकिल में डलवाया और सामान्य चिकित्सालय अंबाला शहर में चाय पीकर, गांव चले गए। पुलिस ने इन आरोपियों से 1500 रुपये और सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें