फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े का बदला लेने के लिए मारा था चाकू, दो छात्र काबू

Mon, 14 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश नगर इलाके में शनिवार देर शाम एक छात्र पर चाकू से हुए हमले के मामले में इलाका पुलिस ने दो किशोर को काबू कर लिया। छात्रों से पूछताछ के दौरा खुलासा हुआ कि स्कूल प्रांगण में ही दोनों में मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद किशोर छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने दोनों किशोरों का कैंट सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर रविवार कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि महेश नगर इलाके में शनिवार देर शाम ग्यारहवीं कक्षा का छात्र ट्यूशन से घर लौट रहा था।

तभी अचानक रंजिशन दो किशोर छात्रों ने एक्टिवा सवार छात्र को रोक लिया और चाकू से पेट पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल छात्र को लहूलुहान हालत में कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां से डॉक्टर ने छात्र की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल घायल छात्र अभी उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें