फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला करने पर तेरह आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव की युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व अशील मेसेज भेज कर धमकाने के मामले में युवती के परिजनों पर साथियों सहित हमला करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को बालकिशन उर्फ लक्की सहित 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी है। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के निकटवर्ती गांव लौटों की एक युवती को उसी के गांव का एक युवक बालकिशन उर्फ लक्की पिछले लगभग चार माह से परेशान कर रहा था। बताया जाता है कि कुछ समय पहले युवती के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के बाद गांव में हुई पंचायत में मामले को सुलझा लिया गया था लेकिन इसके बाद भी आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने फर्जी आईडी के सहारे युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम करने के साथ-साथ अशील मेसेज भेजने जारी रखे। यही नहीं आरोपी ने युवती को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। युवक की हरकतों से तंग आए युवती के परिजनों ने पुलिस में एक शिकायत दी थी,
जिसके बाद आरोपी युवक ने अपने साथियों को लेकर युवती के घर पर हमला बोल दिया था जिसमें  लगभग एक दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई थी। हमले में अंगूरी देवी, सुरेश पाल, तरुण, शुभम सहित अन्य कई लोग घायल हो गए थे। जांच अधिकारी बलजीत सिंह के अनुसार अंगूरी देवी के बयान पर बालकिशन उर्फ लक्की सहित 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें