फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जहरीली शराब बनाने वाला मास्टरमाइंड अंकित कालाअम्ब से काबू, छह दिन का रिमांड

Tue, 14 Nov 2023 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

सप्लायर प्रिंस व शराब बनाने वाले सौरभ को जेल भेजा गया है। प्रिंस ने जहरीली शराब की भनक लगते ही 20 पेटियां जला दी थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला के धनौरा गांव में अवैध रूप से शराब की फैक्ट्री लगाकर जहरीली शराब परोसने के मामले में मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली को पुलिस ने काबू कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी को हिमाचल के कालाअम्ब से पकड़ा गया है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे अंबाला सिटी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे छह दिन के रिमांड पर लिया गया। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

विज्ञापन


पुलिस अंकित उर्फ मोगली के जरिये उसके मेन ठिकानों तक पहुंचेंगी, ताकि पता लगाया जा सके कि करीब 200 जहरीली शराब की पेटियां कहां-कहां सप्लाई की गई थी। वहीं उसके साथ कौन-कौन संलिप्त हैं वो भी पता लगाया जाएगा। उधर, मुलाना पुलिस ने धनौरा में पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री में अंकित के साथ काम करने वाले सप्लायर नारायणगढ़ निवासी प्रिंस व शराब बनाने वाले यूपी निवासी सौरभ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रिंस के पास नारायणगढ़ का एरिया था। जहां वह अवैध रूप से शराब की सप्लाई करता था। जैसे ही उसे शराब के सेवन से मौतों की भनक लगी तो उसने अपने पास रखी करीब 20 पेटियों को जला दिया। उधर, सौरभ ने बताया कि करीब छह माह पहले ही उसने यह काम शुरू किया था।
विज्ञापन


बता दें कि धनौरा-बिंजलपुर गांव से पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी थी। इसका तार यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अंबाला में भी दो कर्मचारी इसी अवैध फैक्ट्री की शराब पीकर मर गए थे। पुलिस इस मामले में अभी तक कुल छह आरोपियों को काबू कर चुकी है।

आबकारी विभाग ने लगाए जागरूकता पोस्टर
जहरीली शराब से होने वाली मौतों के बाद आबकारी विभाग गंभीर हो गया है। जगह-जगह ठेकों के बाहर व आसपास चेतावनी लिखे पोस्टर चस्पा किए हैं। उसमें लिखा है कि देसी व अंग्रेजी शराब मंजूरशुदा ठेकों से ही खरीदें। अवैध रूप से बिक रही बाहरी शराब जहरीली व जानलेवा हो सकती है।

प्रिंस व सौरभ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। प्रिंस सप्लायर था और उसके पास नारायणगढ़ का एरिया था। 20 पेटियों उसके पास थी, लेकिन उसने उन्हें जला दिया था। -इंस्पेक्टर सुरिंद्र, थाना प्रभारी मुलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें