फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार की मौत, दो गंभीर

Fri, 20 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित फ्लाईओवर पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। मृतकों में पति पत्नी के अलावा दो युवक शामिल हैं। उधर, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


हादसा अलसुबह चार बजे हुआ। जालंधर के मयूर इनक्लेव, दीप नगर निवासी संजय सहगल अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से फरीदाबाद रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अलसुबह जब वे घरौंडा के पास पहुंचे तो फ्लाईओवर पर एक ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पूरी तरह से पिचक गई। इससे बुरी तरह से सभी सदस्यों कार में फंस गए।

इस भिड़ंत से हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया और वाहन चालक अपनी अपनी गाड़ियों को खड़ी कर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की ओर दौड़ पड़े, काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में तीन लोगों संजय सहगल (56), कुनाल (19) व अंशुल (21) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि किरण (52) ने पानीपत के अस्पताल में पहुंचने पर दम तोड़ दिया। इसके अलावा, पल्लवी (16) व संदीप (23) का करनाल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


संजय सहगल सेंट्रल बैंक में क्लर्क थे। वे अपने चार भाइयों में से सबसे बड़े थे। संजय सहगल की एक बेटी और बेटा हैं। घरौंडा के अतिरिक्त थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को काबू कर जांच आरंभ कर दी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है, फिलहाल शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें