फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला में कूड़े में मिला भ्रूण, सफेद चादर में लिपटा... भिनभिना रही थी मक्खियां, खंगाले जा रहे CCTV

Fri, 26 Sep 2025 05:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में कूड़े के ढेर में भ्रूण मिला है। भ्रूण को सफेद चादर में लपेटा गया था और वहां मक्खियां भिनभिना रही थी। वहां से गुजर रहे राहगीर की नजर उसपर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भ्रूण को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला कैंट में बच्चे का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। कैंट की इंदिरा कॉलोनी वाल्मीकि धर्मशाला के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे कूड़े के ढेर में भ्रूण मिला है। यह भ्रूण लड़के का है और उसके सभी अंग विकसित हो चुके थे। भ्रूण को सफेद चादर में लपेटा हुआ था। वहां से गुजर रहे राहगीर की नजर भ्रूण पर पड़ी। चादर में लिपटे भ्रूण पर मक्खियां भिनभिना रही थी। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी अनिल ने बताया कि वह कुत्ता घुमाने आया था, तभी उसने कूड़े के ढेर में भ्रूण देखा था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुछ देर पहले ही भ्रूण को कूड़े के ढेर में छोड़ गया होगा। इसके बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को कब्जे में लेने के बाद कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम होगा। 

हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट के पोस्टमार्टम से ही मौत के कारण व सही समय का पता चल जाएगा। अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, भ्रूण मिलने पर इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें