फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में मारपीट, दो महिलाओं सहित कई घायल

Fri, 30 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
विज्ञापन
injured women in hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेरा निजामपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान डंडे चले और दो महिलाओं सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


डेरा निजामपुर निवासी अवतार सिंह ने बताया कि उसका गांव के कुछ लोगों से अवैध कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। उसने बताया कि वीरवार की सुबह उसका लड़का हरमेश खेत में जा रहा था। वहां दूसरे पक्ष के दर्शन सिंह के परिवार के लोग कुछ बाहरी लोगों के साथ मौजूद थे। उन्होंने हरमेश से विवाद शुरू किया और उसे मारने पीटने लगे। परिवार के लोग उसे बचाने के लिए गए तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में विमलादेवी, जसबीर, हरमेश और हरजीत कौर घायल हुए।

वहीं दूसरे पक्ष के दर्शन सिंह ने बताया कि वह अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान अवतार का लड़का आया और उसने ट्रैक्टर के सामने अपनी साइकिल फेंक दी। मना करने पर वह गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

इस बात पर विवाद हो गया और हरमेश ने मारपीट शुरू कर दी। बाद में उसके परिवार के लोग भी शामिल हो गए। इस झगड़े में दूसरे पक्ष के दर्शन सिंह, गुरमीत समेत कई अन्य घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें