फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फर्जी आईडी से युवक को फांसने की कोशिश

Mon, 24 Apr 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
facebook hack
विज्ञापन
सहेली के साथ मिल एक महिला ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अपने ही पति को मामले में फांसने की कोशिश की। युवक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंबाला कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की शादी बीते साल हुई थी, लेकिन किसी विवाद के चलते दंपति में अनबन हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके रहने लगी। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें भी हुईं। शिकायतकर्ता युवक का कहना है कि उसकी पत्नी ने अपनी सहेली के साथ मिलकर फेसबुक पर फर्जी आइडी तैयार की और उसे संपर्क कर फांसने की कोशिश की।

इसी दौरान इस बारे में उसे पता चल गया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। बाद में मामला महिला थाने में पहुंचा। वहां पर दोनों पक्षों को बुलाया गया और जांच की। इसके बाद यह केस एसपी अंबाला के पास पहुंचा। इस मामले में कार्रवाई के लिए महेश नगर थाना को यह केस भेज दिया है। एसपी आफिस से एक केस आया है। इसमें फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर एक व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष, एसएचओ महेश नगर थाना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें