फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी युवक ने ऑटो चालक को चाकू से गोदा

Wed, 09 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश नगर स्थित अतुल सोमरा के निकट सवारियों के इंतजार में खड़े एक आटो चालक पर मंगलवार एक नशेड़ी युवक ने चाकू से हमला कर गोद डाला। इस हमले में नशेड़ी युवक ने आटो चालक के सिर, गर्द व आंख पर चाकू से तीन वार किए और लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आटो चालक को राहगीरों ने तुंरत एम्बुलेंस की सहायता से कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर की टीम ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में दाखिल कर लिया। इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे में घायल गोबिंद नगर निवासी जसविंद्र ने बताया कि वह आटो चलाता है और मंगलवार को महेश नगर के अतुल सोमरा चौंक पर सड़क किनारे खड़ा होकर सवारियों का इंतजार कर रहा था।
तभी एक नशेड़ी युवक मौके पर पहुंचा और पैसे व नशा देने की बात कहने लगा। जिसके बाद नशेड़ी युवक व उसमें बिना वजह पैसे मांगने पर तीखी बहस हो गई और नशेड़ी युवक वापस लौट गया। इतने में वह कुछ समझ पाता कि अचानक नशेड़ी युवक हाथ में चाकू लेकर वापिस लौट आया और उस पर चाकूओं से लगातार कई वार कर लहुलूहान कर दिया। दूसरी ओर, एएसआई कर्मचंद का कहना है कि मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हमलावर युवक को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें