फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में सनसनीखेज वाला मामला: बंद मकान में मिले 2 सगी बहनों के गले-सड़े शव, 15 दिन से नहीं निकली थीं बाहर

Fri, 22 May 2026 04:26 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

मृतका अंजना कश्यप 40 तो मानु कश्यप 45 साल की थी व माता पिता के देहांत के बाद दोनों घर में रहती थी। मानु मानसिक रूप से परेशान थी तो अंजना उसकी देख रेख करती थी।
विज्ञापन
घटना वाला मकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट के प्रीत नगर इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक बंद मकान से दो सगी बहनों के गले-सड़े शव मिले हैं। बदबू फैलने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में लिया है। इस मकान में रहने वाली दोनों बहनें  करीब 15 दिनों से घर से बाहर नहीं निकली थी।

विज्ञापन


मृतका अंजना कश्यप 40 तो मानु कश्यप 45 साल की थी व माता पिता के देहांत के बाद दोनों घर में रहती थी। मानु मानसिक रूप से परेशान थी तो अंजना उसकी देख रेख करती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उनका किसी से कोई ज्यादा मिलना-जुलना नहीं था और वह घर से बाहर भी बेहद कम निकलती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर का मंजर देख दहल गए लोग
जब पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई तो अंदर का मंजर झकझोर देने वाला था। दोनों बहनों के शव बुरी तरह गल चुके थे। घर के भीतर भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए डायपर के ढेर लगे हुए थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों बहनें बेहद लाचारी और खराब परिस्थितियों में जीवन बसर कर रही थीं। मौत की सूचना के बाद कोई परिवार के लोग नहीं आये। पुलिस पड़ोसियों के बयान पर लावारिस बहनों का पोस्टमार्टम करवा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें