फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरबाणी के गुटके लवारिस हालत में मिलने की निंदा

Thu, 03 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक असीम गोयल ने पंजोखरा माइनर व नजदीक के खेतों में गुरबाणी के गुटके के पन्ने मिलने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस पूरे मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जायेगा उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वह सिख धर्म और गुरु ग्रंथ साहिब का हृदय से सम्मान करते हैं और इस घटना के बाद उन्हें भी काफी दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र का सदभावना माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और इसके लिए हर संभव जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म में आस्था और श्रद्धा के कारण उन्होंने एतिहासिक गुरुद्वारा लखनौर साहिब से संबंधित गांव लखनौर साहिब को विकास के मामले में गोद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें