फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिका में लगी आग, बाल-बाल बचे पांच लोग

Mon, 07 Dec 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देररात को पंचायत भवन के निकट हिसार हाइवे पर एक इंडिका कार में भीषण आग लग गई। कार लुधियाना से आई थी और उसमें लोकेश समेत पांच लोग सवार थे। कार में स्पार्किंग होते ही सभी लोग कार से बाहर निकल आए और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। 
विज्ञापन

फायरबिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि पूरी कार बुरी तरह झूलस गई। उधर, पुलिस चौंकी नंबर सात के प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कार पंजाब के लुधियाना की है और वहीं से कुछ लोग सवार होकर अपने अंबाला सिटी मोती नगर के पास रहने वाले रिश्तेदार के यहां आए थे।
 लेकिन जैसे ही वह पंचायत भवन के पास से गुजरे तो उनकी कार में स्पार्किंग होने लगी। तभी गड़बड़ी की आशंका होते ही कार सवार नीचे उतर गए और कार में एकदम आग लग गई। आग की लपटे देख वहां मौजूद लोगों ने भी दहशत बन गई। तुरंत उसकी सूचना फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें