फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से हटाए अवैध कब्जे, नालों पर बरकरार

Tue, 23 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
अ‌िततिकमऱ्र्मन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने कैंट में हिल रोड मार्केट में दुकानों के बाहर कब्जों को हटवाया। लेकिन इस दौरान टीम ने खानापूर्ति ही की। टीम ने सड़कों पर तो कब्जों को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया, लेकिन नालों के ऊपर पक्के कब्जे ज्यों के त्यों बरकरार ही रहे।
विज्ञापन

सोमवार को इस कार्रवाई के दौरान कैंट के हिल रोड पर नगर निगम की टीम तीन जेसीबी मशीन, दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस व होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे। इस दौरान नगर निगम सेक्रेटरी, एमई रामदास, बिल्डिंग इंस्पेक्टर तेजेंद्र सिंह, सुनील दत्त, फायर अफसर अशोक कुमार सहित दर्जनों नगर निगम कर्मचारियों ने जेसीबी की सहायता से चमेली पुल पर बनी दुकानों से कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान निगम कर्मचारियों ने नालों के ऊपर बने थड़ों को नहीं तोड़ा, बल्कि सड़कों पर काबिज कब्जों को हटा दिया गया। नालों पर पक्का कब्जे वैसे ही छोड़ दिए गए। उधर, हाईकोर्ट में जनहित याचिका डालने वाले एडवोकेट एसकेएस बेदी ने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में नगर निगम अंबाला को नालों व सड़कों से सालों से किए गए पक्के अवैध कब्जों को हटवाने के आदेश दिए हुए हैं। यदि नालों से पक्के कब्जे हटवाकर नालों को ओपन नहीं किया गया है, तो ये हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। वे बाजारों का मुआयना करके सारी स्थिति देखेंगे और फिर  नगर निगम अफसरों की इस कार्रवाई से हाईकोर्ट को अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें