धोखे से अश्नलील वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने के नाम पर महेश नगर में एक युवक से 5 लाख 35 हजार 700 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पहले तो अज्ञात नंबर से ठग महिला ने निवस्त्र होकर वीडियो कॉल की। जब कॉल बंद कर नंबर ब्लॉक कर दिया तो दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर ठग ने झांसे में लेकर खातों में पैसे डलवा लिए।
साइबर क्राइम पुलिस ने युवक की आपबीती सुनने के बाद मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सतीश आनंद ने बताया कि 9 फरवरी की रात तकरीबन 10 बजे एक व्हा्ट्सएप कॉल आई थी। जिसमें एक लड़की बिना किसी कपड़ों के खड़ी थी और बात करने की कोशिश कर रही थी।
जैसे ही उसने फोन बंद कर नंबर ब्लॉक किया तो अगले दिन यानी 10 फरवरी को एक अन्य नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को फाईन ब्रांच दिल्ली का अफसर राम पांडे बताया और जानकारी दी कि उन्होंने एक लड़की को लोगों से निवस्त्र होकर पैसे ठगी करने बारे गिरफ्तार किया है। इस लड़की के मोबाईल पर आपका भी नंबर है जोकि आपके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इंस्पेक्टर सतविंद्र कौर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
केस से नाम निकलवाने के नाम पर ठगी राशि
सतीश ने बताया कि उसका कसूर पूछा चाह तो सामने वाले ने धमकाया कि ऐसे केस में फंसाएंगे जिससे उसकी सारी समाज में बेईज्जती होगी और उसे जेल जाना पडेगा। केस से नाम निकलवाने के नाम पर पहले 51 हजार 500 रुपये की राशि राहुल के खाते तो फिर गुगल-पे से 51 हजार 500 रुपये दिए। फिर उनका फोन आया कि उसकी फाईल और विडियो यू-टुयुब पर चली गई है जोकि उसको हटाने के लिए 4 लाख 84 हजार 200 रुपये देने होंगे।
धमकाते हुए गिरफ्तारी का डर दिखाया। ऐसे में सतीश ने आरटीजीएस द्वारा पूरी राशि जमा करवा दी। बाद में उन्होंने फर्जी रसीदे भी दी। उन्होंने दोबारा फोन कर 1 लाख 15 हजार रुपये मांगे तो थाने में शिकायत दी।