फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाईयों ने थाने में एएसआई को पीटा

Sun, 06 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
पुल‌िस - फोटो : bureau
विज्ञापन
सदर थाने में तीन भाइयों ने पुलिस पूछताछ के दौरान पुलिस वालों की थाने में ही पिटाई कर दी। पहले उन्होंने एएसआई को पूछताछ कक्ष का दरवाजा बंद करके पीटा। बाद में बीचबचाव करने आए अन्य पुलिस वालों से भी भाईयों ने जमकर मारपीट की।
विज्ञापन


सिटी पुलिस ने एसएसआई धर्मबीर सिंह की शिकायत पर तीनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने काबू कर कोर्ट में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में भी केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ के लिए थाने में बुलाए थे आरोपी
मामले में जांच अफसर पुलिस चौकी नंबर दो प्रभारी संजय ने बताया कि तीनों भाइयों में से एक आरोपी की पत्नी ने उस पर तलाक के बाद तंग करने व उसके साथ मारपीट कर घर का सामान तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। इसी के आधार पर आरोपी गुलशन को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। मामले की जांच एएसआई धर्मबीर सिंह कर रहे थे। प्रभारी ने बताया कि आरोपी गुलशन अपने दो भाइयों तरुण और जितेंद्र के साथ सदर थाने पहुंचा।
विज्ञापन


वहां जांच अफसर ने गुलशन से पूछताछ कक्ष में पूछताछ शुरू की। इस दौरान अन्य दो भाई भी मौके पर मौजूद रहे। इसी पूछताछ के दौरान अचानक एएसआई और तीनों भाइयों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। प्रभारी संजय ने बताया कि देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों वहीं एएसआई धर्मबीर को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां अच्छा-खासा हंगामा हो गया। शोरशराबा सुनकर वहीं थाने में मौजूद जब अन्य पुलिस वाले बीचबचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। मगर बाद में सभी पुलिस वालों ने मिलकर तीनों आरोपियों को काबू कर उन पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज केस दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी का कहना है इस दौरान  पुलिस कर्मियों को थोड़ी चोटें भी आई है।

पत्नी की शिकायत पर भी फंसा आरोपी
पुलिस से हाथापाई की घटना के तुरंत बाद जिस शिकायत पर पूछताछ के लिए आरोपी गुलशन को थाने बुलाया था, उसी शिकायत पर पुलिस ने मारपीट की घटना के बाद तुरंत केस दर्ज कर लिया है। अब गुलशन के खिलाफ दो मामले दर्ज हो गए है। आरोपी पर तलाक के बाद पत्नी के घर जबरन, उसे तंग करने, मारपीट करने, मारने की धमकी देने व तोड़फोड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

एएसआई आरोपी से पूछताछ कर रहा था। लेकिन आरोपियों ने तैश में आकर अपने दो भाइयों के साथ एएसआई पर ही हमला कर दिया। आरोपियों ने एएसआई को पीटा। जब अन्य पुलिस कर्मी बीचबचाव करने आए, तो उनके साथी मारपीट की गई।

आरोपियों गुलशन, जितेंद्र व तरुण पर हत्या का प्रयास करने, साजिश के तहत मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-रजनीश यादव, प्रभारी, थाना कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें