पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर मृतक गौरव के परिजन विज को दर्द बताते हुए।
- फोटो : संवाद
हरियाणा के अंबाला छावनी में 13 वर्षीय गौरव की हत्या के मामले में बुधवार को परिजन पूर्व गृह मंत्री अनिल से विज से न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंचे। यहां गौरव के परिजनों ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। विज ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
उन्होंने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। परिजन गौरव का अंतिम संस्कार कर बुधवार को ही अंबाला छावनी लौटे थे।
इस दौरान वे थाना पड़ाव में भी गए थे और मामले की जांच के बारे में पूछा। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि मामले को लेकर पुलिस दूसरे राज्यों में भी दबिश दे रही है।
ये है मामला
छावनी के दुधला मंडी में पांच अप्रैल शुक्रवार को सुबह होंडा सिटी गाड़ी की डिग्गी में रखे सूटकेस से नौवीं कक्षा के छात्र गौरव उर्फ गोलू का शव मिला था। गौरव तीन अप्रैल की दोपहर को ही घर से लापता हुआ था और परिजन उसे ढूंढ रहे थे। चार अप्रैल को उनके पास शाम के समय फिरौती भरा पत्र आया था। पुलिस संग मिलकर पत्र में लिखी जगह पर भी पहुंचे थे लेकिन कोई अपहरणकर्ता नहीं आया। इस बीच परिजनों के संग ही फरार होने वाला कार का असल मालिक अश्वनी भी साथ था। पांच अप्रैल की सुबह शव मिलने के बाद से अश्वनी मौके से फरार है।