फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को फिर बम से उड़ाने की धमकी, देर रात फोन कॉल से मचा हड़कंप

Thu, 01 Jan 2026 12:57 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला छावनी के रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। स्टेशन पर रात को चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
अंबाला रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी देर रात एक अज्ञात फोन कॉल के जरिए दी गई, जिससे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीमों ने स्टेशन पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन


प्लेटफॉर्म, पार्किंग क्षेत्र, ट्रेनों और यात्रियों के सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाले कॉल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें फोन करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें