फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में रोती मिली छह माह की बच्ची

Wed, 24 May 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन में रोती मिली छह माह की बच्ची - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सुबह जालंधर से अंबाला कैंट आ रही पैसेंजर ट्रेन में आरपीएफ को करीब छह माह की बच्ची रोते हुए मिली। कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने बच्ची को अपनी निगरानी में लिया जिसके बाद चाइल्ड लाइन के सुपुर्द बच्ची को किया गया जिसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष बच्ची को प्रस्तुत किया गया। मगर कमेटी के समक्ष शाम एक अजीब उलझन खड़ी हो गई। खुद को बच्ची की मां बताने वाली महिला कमेटी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों को महिला पर बच्ची की मां होने पर शक हुआ। हालांकि महिला ने बच्ची की मां होने का दावा किया लेकिन वह कमेटी के समक्ष बच्ची से जुड़ा कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाई। कमेटी ने बच्ची को पंचकूला स्थित शिशु गृह में भेज दिया है। वहीं कमेटी ने महिला को कोई भी ऐसा दस्तावेज, गवाह लाने को कहा है जिससे यह साबित हो की वह उसकी मां है।

महिला की जानकारी में गड़बड़ी
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी पहुंची महिला ने अपना नाम बिहार निवासी पारो ने बताया। पारो ने कहा कि वह बिहार से जालंधर बच्ची को लेकर जा रही थी। सिटी स्टेशन पर पानी पीने के लिए वह उतरी थी जब ट्रेन चल पड़ी। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महिला ने जो जानकारी दी है वह गलत है जबकि बच्ची जालंधर जाने वाली नहीं जालंधर से आने वाली ट्रेन में मिली थी। सदस्यों ने बताया कि बच्ची का रंग गोरा है।
विज्ञापन


यात्रियों ने बच्ची को किया आरपीएफ के सुपुर्द
सफर कर रहे यात्रियों ने वहां मौजूद अन्य लोगों से बच्ची के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन छह माह की बच्ची किसकी ये कोई भी नहीं बता सका। उसके बाद यात्रियों ने बच्ची को आरपीएफ अंबाला कैंट के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ ने इसकी जानकारी चाइल्डलाइन के अजय तिवारी व कुलविंद्र कौर को दी।

पूरी पड़ताल के बाद सौंपेंगे बच्ची
बच्ची के संबंध में चाइल्ड लाइन पूरी पड़ताल की करेगी। पारो ने जो जानकारी दी है वह स्पष्ट नहीं है। उसे बच्ची के जन्म से जुड़ा कोई प्रमाण या गवाह कमेटी के समक्ष लाने को बोला गया है। पूर्व में भी एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमें बच्चे का अपहरण किया गया था।  
विज्ञापन

- अजय तिवारी, सदस्य चाइल्ड लाइन, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें