फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वैलर्स हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सिटी थाने में दर्ज हत्या के मामले में गत दिवस सीआईए-1 ने आरोपी प्रशांत उर्फ छोटू निवासी गांव हंसुुपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में संलिप्त चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भारत भूषण ने 24 नवंबर 2018 को सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सर्राफा बाजार में सुनील कुमार की दुकान पर काम करता है। 23 नवंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह दुकान मालिक सुनील कुमार व उसके साथ काम करने वाले अन्य साथियों सहित दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक दुकान में दाखिल हुए और उनमें से एक ने सुनील कुमार पर बंदूक से गोलियां चला दी, जिससे सुनील की मौत हो गई व एक गोली उसे भी लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। गत दिवस इस मामले में सीआईए-1 ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशांत उर्फ छोटू निवासी गांव हंसुुपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें