फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ते समय यात्री के जेब से निकाला मोबाइल, जीआरपी ने धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते समय यात्री के जेब से निकाला मोबाइल, जीआरपी ने दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। यहां के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय यात्री की जेब से मोबाइल निकालते हुए एक आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।
जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब दो बजे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रहे बिहार निवासी राकेश की जेब से बिहार निवासी आरोपी मोहम्मद शागीर निकाल रहा था। इसी दौरान राकेश को आभास हुआ तो उसने आरोपी को मोबाइल समेत पकड़ लिया। इसके बाद अन्य यात्रियों ने शोर मचा दिया। वहां मौजूद जीआरपी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और यात्रियों को शांत कराया। राकेश की शिकायत पर जीआरपी थाने में मामला दर्ज हो गया है। बुधवार सुबह जीआरपी ने आरोपी का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रेन में वारदातों के बाद सक्रिय हुई आरपीएफ व जीआरपी
पिछले दिनों कालका-शताब्दी के एग्जीक्यूटिव कोच में बैठे आईएएस अधिकारी का मोबाइल छीनने की कोशिश की गई थी। हालांकि अधिकारी की सतर्कता के कारण चोर मोबाइल छीनने में कामयाब नहीं हो सका था। सिर्फ डाटा केबल ही छीनकर फरार हुआ था। वहीं चंडीगढ़-जयपुर ट्रेन के एसी कोच में बैठी महिला का पर्स छीनकर चोर उतरकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें