फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का पास चेक करने पर परिचालक को पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर को एक छात्र का पास चेक करना मंहगा पड़ गया। परिचालक को शक था कि छात्र का पास जाली हो सकता है, जिससे छात्र भड़क गया और छात्र ने कंडक्टर को जमकर पीटा। कंडक्टर की शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कंडक्टर जसबीर सिंह निवासी मुलाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो में बतौर परिचालक नियुक्त है। बस का रूट बबैन से अंबाला है। 25 अप्रैल को सुबह बाबैन से वाया बराड़ा होते हुए अंबाला जाते समय दोसड़का में एक छात्र बस में सवार हुआ, जिसको टिकट के बारे पूछने पर उसने अपना पास दिखाया। पास देखने पर उसे लगा कि उसका पास जाली हो सकता है। जसबीर ने छात्र का नाम पूछा तो उसने सुमित निवासी साहलेपुर बताया। इसके बाद वह भड़क गया व कंडक्टर से बहस करने लगा। कुछ देर बाद ही उसने अचानक कंडक्टर को थप्पड़ दे मारा। कंडक्टर ने कारण पूछा तो उसने कंडक्टर को मुक्के व लातों से पीटना शुरू कर दिया। कंडक्टर ने सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत देकर उक्त छात्र पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें