फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर की स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर को स्टेशन डायरेक्टर को सामान्य डाक से एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र लिखने वाला स्वयं को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर मैसूर अहमद बता रहा है। पत्र में धमकी दी गई है कि भारत की फौज ने 300 मारे, हम एक हजार मारकर बदला लेंगे। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अलावा नई दिल्ली, पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, ऊना, शिमला स्थित आर्मी कैंप, रेलवे स्टेशन एवं धार्मिक स्थलों पर 16 मई को धमाकों की धमकी दी गई है। इसके बाद मामले की जानकारी जीआरपी को दी, जिसके बाद जीआरपी ने स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल की शिकायत पर धमकियां देने एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, दोपहर व शाम को डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाए गए।
दोपहर करीब बारह बजे स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल को यह पत्र मिला। पत्र लिखने वाला स्वयं को जैश ए मोहम्मद संगठन का एरिया कमांडर मैसूर अहमद जम्मू-कश्मीर सिंधू, पाकिस्तान का निवासी बता रहा था। उसने धमकी दी, वह अपने जेहादियों की कसम खाता है उनकी मौत का बदला जरूर लूंगा’। पत्र में 16 मई को कई स्टेशनों पर धमाकों की धमकी दी गई है। पत्र मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई। दोपहर को स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने डॉग स्क्वायड के साथ संयुक्त चेकिंग कि जबकि शाम को डीएसपी हेडक्वार्टर मदनलाल के नेतृत्व में चेकिंग की गई। ट्रेनों के अलावा अलग-अलग प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। स्टाफ को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नजर
चेकिंग के दौरान जीआरपी स्टेशन की एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट पर नजर रख रही है। स्टेशन के वीआईपी गेट की एंट्री पर हालांकि मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी इन्हें ऑन नहीं किया गया है। यहां पर मुलाजिम ही यात्रियों के सामान आदि को चेक कर रहे हैं। इतना ही नहीं स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्म पर भी स्टाफ को तैनात किया है।

साधारण कागज पर हाथ से लिखा पत्र
धमकी भरा पत्र साधारण कागज पर हाथ से लिखा गया है। पत्र हिंदी में लिखा गया है। इसी तरह की लिखाई का पत्र पूर्व में भी जीआरपी को मिल चुका है। बीते वर्ष 25 सितंबर को ऐसा ही पत्र स्टेशन डायरेक्टर को मिला था, जिसमें स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में भी जीआरपी ने केस दर्ज किया था। मगर पत्र लिखने वाले के गिरेबान तक पुलिस नहीं पहुंच सकी थी।

कोट्स
स्टेशन डायरेक्टर की शिकायत पर जीआरपी ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पत्र की जांच की जा रही है कि यह कहां से पोस्ट किया गया। स्टेशन पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

- राम बचन, एसएचओ, जीआरपी थाना, अंबाला कैंट।

डाक में धमकी भरा पत्र रिसीव हुआ है, ऐसा ही धमकी भरा पत्र 13 अप्रैल को आनंदपुर साहिब और गत दिनों फिरोजपुर स्टेशन पर भी मिला है, जिसमें कई स्टेशनों पर धमाकों की धमकी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
- बीएस गिल, स्टेशन डायरेक्टर, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें