फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों व जमानती खड़ा कर जमानत हासिल करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों पर जमानत हासिल करने के आरोप में दो लोगों पर केस
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कोर्ट से फर्जी दस्तावेजों व फर्जी जमानती खड़ा कर जमानत हासिल करने के आरोप में सिटी थाने में एक नंबरदार सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अंबाला की एक अदालत में कुछ दिन पूर्व नोटिस मिलने के बाद हरबंस सिंह नाम का व्यक्ति पेश हुआ, जिसने अदालत में पेश होकर कहा कि 2011 के एक धोखाधड़ी के केस में उसने किसी को जमानत नहीं दिलवाई। जमानती कागजों पर न तो उसके साइन हैं और न ही उसकी फोटो है। कुछ लोगों ने उसकी जमाबंदी के कागजों का दुरुपयोग कर उक्त केस में जमानत दिलवाई। अब सिटी थाना पुलिस ने उस केस में जमानत हासिल करने वाले आरोपी अरुण बाबू लाल शाह निवासी मुंबई व नंबरदार महेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत ने पुलिस को भी आदेश दिए हैं कि इस मामले में और भी जितने लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें