फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में चार दुकानों से चोरी, भड़के लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रात में चार दुकानों से चोरी, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 12, 13, 14
दुकानों से नकदी और सामान ले गए चोर
पुलिस ने कहा, दुकानदारों को चौकीदार रखने और सीसीटीवी लगाने को कहा है
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। क्षेत्र में एक ही रात में चार दुकानों से नकदी और सामान चोरी हो गया। गुस्साए दुकानदारों ने मंगलवार को सड़क पर टायर गिराकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बसपा नेता मदन पाल राणा भी पहुंचे और दुकानदारों के समर्थन में आवाज उठाई। सूचना पाकर थाना प्रबंधक शहजादपुर मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दुकानदारों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं, जबकि पुलिस की कार्रवाई सिर्फ दावों में ही है। इसके बाद लोग शिकायत देने के लिए थाना शहजादपुर में गए। जाम लगने से करीब 10 मिनट तक यातायात अवरुद्ध रहा।
केस नंबर-1
शहजादपुर पुराना बस अड्डा के समीप चोरों ने एक हार्डवेयर की दुकान में पीछे से दीवार तोड़कर प्रवेश किया। दुकान मालिक रिंकू ने बताया कि उसकी दुकान से करीब 20 हजार रुपये की चोरी हुई है जिसमें पशुओं को बांधने वाली लोहे की चेन, नट, बोल्ट आदि थे। दुकानदार का कहना है कि इससे पूर्व भी दो बार उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

केस नंबर-2
शहजादपुर ट्रक मार्केट में एक खराद की दुकान में चोरों ने दो मोटर व लोहे का सामान चोरी किया। रामकुमार का कहना है कि उनकी दुकान में पहले भी दो बार चोरी हुई है। एक चोरी करीब 10 दिन पहले हुई, जहां चोरों ने उनके जनरेटर से एल्टीनेटर को चोरी किया व उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी।
केस नंबर-3
ट्रक मार्केट में इंवर्टर बैटरी की दुकान से चोरी कई बैटरियां, इन्वर्टर, तेल आदि चोरी कर ले गए। दुकान मालिक नछतर सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में पहले भी 2 बार लाखों रुपये की चोरी हो चुकी है।
केस नंबर-4
सहिंसा मार्केट में एक सब्जी बेचने वाले व्यक्ति प्रमोद कुमार की तिपहिया रेहड़ी को भी चोरों ने चुरा लिया। प्रमोद कुमार ने बताया कि जब वह सुबह सब्जी मंडी जाने के लिए उठा तो देखा उसकी रेहड़ी गायब थी।
यह कहना है थाना प्रभारी का
थाना प्रभारी सतबीर सिंह का कहना है उन्होंने दुकानदारों को दुकानों में चोरी हुए सामान की डिटेल बनाकर थाने में लिखित शिकायत देने के लिए कहा है। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं दुकानदारों को भी हमने पहले कई बार जागरूक किया है कि अपनी दुकानों में चौकीदार रखें, सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि चोरी की वारदात को रोका जा सके।
--------------
फोटो नंबर :: 10
इधर, दुकान का ताला तोड़ बैटरियां चोरी
पुलिस को दी शिकायत, कार्रवाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। मुलाना थाना क्षेत्र में सोमवार रात को चोर दोसड़का स्थित एक बैटरियों की दुकान का ताला तोड़कर लगभग दो लाख रुपये की नई व पुरानी बैटरियां चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने चोरी की सूचना दुकान मालिक को दी दुकान मालिक ने पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल दुकान के मालिक सुनील कुमार निवासी रसूलपुर सढौरा ने बताया कि सोमवार रात दस बजे दुकान बंद कर घर चले गये। मंगलवार सुबह 6 बजे पड़ोसी का फोन आया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। वह पहुंचा तो देखा कि दुकान के शटर के ताले काटे हुए थे। दुकान में रखे 6 नये बैटरे एवं 22 पुराने बैटरे चोरी हो चुके थे। सुनील ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत दो लाख के करीब है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले दोसड़का-सढौरा मार्ग पर लगे 4 गन्ना क्रशरों में से चोर पीतल के ब्रास चोरी करके ले गए थे। उक्त क्रशर मालिकों ने एकत्रित होकर एक दिसंबर को पुलिस को चोरी की शिकायत सौंपी थी। जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि मौके का मुआयना किया गया है और जांच जारी है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें