फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स छीनने की कोशिश कर रहा पांच वारदातों का आरोपी पकड़ा, जमकर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का पर्स छीनने की कोशिश कर रहा आरोपी पकड़ा, जमकर की धुनाई
विज्ञापन

प्रस्तावित लीड
फोटो नंबर : 41, 42, 43 व 44
एसडी मंदिर के पास पर्स छीनने के बाद संतुलन बिगड़ने पर एक्टिवा से गिरा, लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। चेन स्नैचिंग की कई वारदात में लिप्त आरोपी आखिरकार शनिवार देर शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। टैगोर नगर की रहने वाली महिला नीरू बक्शी अपनी मां के साथ एक्टिवा पर बाजार जा रही थी जब आरोपी ने उसका पर्स झपटने की कोशिश की। इसी बीच महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटर से नीचे गिर गई। इसी बीच आरोपी स्नेचर का भी एक्टिवा से संतुलन बिगड़ा जिससे वह भी गिर गया। महिला ने शोर मचाया जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ उसकी खूब धुनाई की। सूचना पाकर पुलिस पहुंची जिसने आरोपी को गिरफ्त में लिया। सीआईए टू की टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस आरोपी को पकड़कर कैंट थाने में ले गई जहां प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने कैंट व सिटी में करीब पांच स्नैचिंग की वारदात कबूल की हैं। आरोपी सिटी का रहने वाला है। जिस एक्टिवा पर उसने वारदात को अंजाम दिया, वह उसका है या नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद होगा।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद व अन्य ने लगाए पुलिस कार्यप्रणाली पर आरोप
पुलिस पर ढुलमुल कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में टैगोर नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद सुरेंद्र बिंद्रा सहित कई अन्य लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पहले पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने को कहा जिस पर कैंट थाना पुलिस आनाकानी करने लगी। इसी को लेकर थाने में लोगों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जिस पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

पांच वारदात में लिप्त था आरोपी
सीआईए-टू के इंस्पेक्टर रवि कुमार खंडूरी ने मीडिया को बताया कि आरोपी पांच वारदात में लिप्त है और उसकी तलाश में सीआईए-टू ने कैंट में जाल बिछाकर रखा था। उन्होंने पूर्व में लिप्त वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें