फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- नकली पुलिस कर्मी बनकर दो लाख ठगने का मामला -

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज ने उलझाया, बाइक शोरूम पर होगी पड़ताल
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बीते दिनो क्राइम ब्रांच के मुलाजिम बनकर जिन चार आरोपियों ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठगे से थे, उसमें पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। फुटेज में बाइक के माडल की पहचान ही हो पाई है, जबकि अब पुलिस इसी बाइक माडल के विक्रेता शोरूम से अपनी पड़ताल शुरू करेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय हे कि बीते बुधवार को क्राइम ब्रांच के कर्मचारी बनकर चार लोगों ने किराना कारोबारी प्रिंस भाटिया को रोका था। इन शातिरों ने कारोबारी का बैग चैक किया, जबकि अपना पहचान पत्र दिखाते हुए बड़ी चालाकी से बैग में रखा दो लाख रुपये का पैकेट चोरी कर लिया। उधर, पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जबकि इस में न तो आरोपियों के चेहरे ही दिखे हैं, जबकि बाइक का नंबर भी स्पष्ट नहीं दिख रहा है। रास्ते में जिस भी सीसीटीवी फुटेज को चैक किया, उसमें यह साफ है कि इन आरोपियों ने कहीं पर भी अपने हेलमेट नहीं उतारे। अब पुलिस उस शोरूम से अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी, जहां से विशेष माडल की बाइक को बेचा जाता है। यहां से पुलिस रिकार्ड खंगाले, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। चौकी नंबर एक के प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि केस की जांच की जा रही है। पुलिस ठोस सबूत की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें