फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की खरीद-फरोख्त में दो लोगों को लगाया 60 लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की खरीद-फरोख्त में दो लोगों को लगाया 60 लाख का चूना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना (अंबाला)। सरदेहड़ी गांव में एक व्यक्ति ने अंबाला छावनी के रहने वाले युवक को जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख रुपये और अमृतसर के रहने वाले युवक को 48 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। दोनों पीड़ितों ने मुलाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अंबाला छावनी निवासी गणेश विहार निवासी नरमैल सिंह ने कहा कि 10 अक्तूबर, 2014 को सरदेहड़ी निवासी नरसिंह के साथ उसका 13 एकड़ जमीन का सौदा 51 लाख 30 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हुआ था। उसी समय बयाने के रूप में उसने 12 लाख रुपये नरसिंह को दे दिए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार 25 दिसंबर, 2014 को रजिस्ट्री की तारीख रखी गई थी। बाद में 25 दिसंबर को सरकारी अवकाश होने के कारण रजिस्ट्री की तारीख 29 दिसंबर, 2014 रखी गई। वह 29 दिसंबर को पूरे पैसे लेकर मुलाना तहसील पहुंच गया मगर नरसिंह नहीं आया। जब उसने तहसील में जाकर जमीन की जमाबंदी निकलवाई तो पता चला कि उसने जमीन पर लोन ले रखा है। इसे लेकर जब उसने नर सिंह से बाद की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी शिकायत यशपाल निवासी जालंधर ने मुलाना पुलिस को सौंपी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि नरसिंह ने उससे 27 मई, 2015 को 88 कनाल, 3 मरले जमीन का सौदा 46 लाख, 25 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से हुआ था। उसने सौदे के समय ही नरसिंह को 48 लाख रुपये बयाने के रूप में दे दिए थे। बयाने के बाकी 48 लाख 27 जून 2015 को देने की बात तय हुई थी। इसके बाद नरसिंह ने पहले मामले की तरह ही इस मामले में भी पीड़ित को चकमा दिया व रजिस्ट्री नहीं होने दी। इसके बाद पैसे मांगने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बारे में मुलाना थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि दोनों शिकायतकर्ताओं की शिकायत के आधार पर नरसिंह के खिलाफ धारा 406, 420 एवं 506 आईपीसी के तहत दो मामले दर्ज किये हैं। इस मामले में आगामी जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें