फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित पर करने पर रोष, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, प्रशासन ने यमुनानगर से पुरानी प्रतिमा मंगाई तो लोगों ने लौटाया
विज्ञापन

फोटो नंबर----37, 38
कालपी में शुक्रवार देर रात शरारती तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को किया खंडित
ग्रामीणों में रोष, कार्रवाई व नई प्रतिमा लगाने की मांग, मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, दिया कार्रवाई का आश्वासन, सप्ताहभर में लगेगी नई प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। गांव कालपी में शुक्रवार देर रात बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह जानकारी मिलने पर इसके विरोध में दलित समाज के लोग प्रतिमा के पास एकत्रित हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर एसडीएम बराड़ा, डीएसपी नारायणगढ़ अमित कुमार, डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा व मुलाना थाना प्रभारी सुनील कुमार, बराड़ा थाना प्रभारी रमेश कुमार व साहा थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर समाज के लोगों शांत करने पहुंचे। लोगों ने प्रशासन से शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी। एसडीएम व डीएसपी बराड़ा ने सभी मांगें मानकर लोगों को शांत रहने की अपील की।
विज्ञापन

कालपी में नई प्रतिमा रखने की मांग पर प्रशासन ने बिलासपुर (यमुनानगर) से बाबा साहेब की प्रतिमा मंगवाई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार वह प्रतिमा पहले से खंडित थी, जिसे रिपेयर किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को कहा कि यहां पर बिल्कुल नई प्रतिमा स्थापित की जाए, जिसके चलते प्रशासन ने तुरंत अंबाला में मूर्तिकार से बात की। मूर्तिकार के कहे मुताबिक प्रशासन ने कालपी में नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए ग्रामीणों से एक सप्ताह का समय मांगा।
शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज
कालपी में हुई आंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ के चलते गांव के ही पूर्व सरपंच परमजीत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट्स
शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषी को जल्द ट्रेस कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-सुधीर तनेजा, डीएसपी बराड़ा।
------------
ग्रामीणों की मांग के चलते कालपी में बाबा साहेब की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा तैयार करने के लिए मूर्तिकार ने चार-पांच दिन का समय मांगा है। जैसे ही प्रतिमा तैयार होती है, उसे सम्मान सहित कालपी में स्थापित किया जाएगा।
-गिरीश कुमार, एसडीएम बराड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें