फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड सर्वेंट के नाम पर परिवार से 36 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला में इन दिनों नौकर उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी करने के मामले सामने आ रहे हैं। शहर के सेक्टर नौ निवासी पुनीत सिंह से फर्जी सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी के दो लोग 36 हजार रुपये ठगकर ले गए। यह मामला करीब एक माह पुराना है, लेकिन पुलिस ने अभी तक शिकायत के बावजूद केस तक दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को आरोपितों की मोबाइल से खींची एक फोटो भी दी थी, ताकि आरोपितों का कोई सुराग लग सके। पुनीत सिंह ने बताया कि उन्हें अपनी बीमार बेटी की देखभाल के लिए एक महिला नौकर की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट के जरिये दिल्ली की एजेंसी से संपर्क किया था, जिसके बाद वह एजेंसी उन्हें नौकरानी उपलब्ध करवाने के लिए तैयार हो गई थी। पुनीत सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति से उनका संपर्क हुआ, उसने 30 हजार रुपये अपना कमीशन, पांच हजार नौकरानी का वेतन व अंबाला आकर वेरिफिकेशन करने के नाम पर एक हजार रुपये मांगे थे। इसके लिए वह राजी हो गए थे। इसके बाद तीन मार्च को एक व्यक्ति और महिला नौकर पुनीत सिंह के घर आ गए। उस दौरान शाम हो चुकी थी तो उस व्यक्ति ने कहा कि वह वेरिफिकेशन अगले दिन कर लेगा। यह कहकर वह व्यक्ति चला गया और पुुनीत सिंह से कुल 36 हजार रुपये ले गया। नौकरानी को वह व्यक्ति पुनीत सिंह के घर पर ही छोड़ गया था। रात को खाना खाकर नौकरानी कमरे में सो गई। अगले दिन चार मार्च को जब पुनीत सिंह का परिवार सुबह उठा तो वह नौकरानी उनके घर से फरार हो चुकी थी, जबकि वह अपना कपड़ों का बैग वही छोड़ गई थी। इसके बाद अगले दिन पुनीत सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी नंबर नौ में देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

महेशनगर में हुई ठगी, पकड़ा गया गिरोह
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। दरअसल महेश नगर के परिवार से भी नौकरानी उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी हुई थी। इसके बाद इस परिवार ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से ही उन्हीं आरोपियों को फोन करवाकर नौकरानी की मांग की। जब नौैकरानी सहित दो लोग उनके घर आए तो उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेड सर्वेंट के नाम पर ठगी का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।
- सुल्तान सिंह, डीएसपी, अंबाला सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें