फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव चौक पर लगे एटीएम में दो माह में दो बार लूट, उड़ाए 2.9

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर में चोरों और लुटेरों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। शुक्रवार रात चोरों ने शहर मानव चौक पर स्थित एक बैंक के एटीएम को निशाना बनाकर उसमें से 2.98 लाख रुपये की रकम पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जांच मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बता दें कि पिछले माह भी इसी एटीएम में चोरी हुई थी।
शहर मानव चौक पर स्थित एक्सिस बैंक के मैनेजर मनीष कुमार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें शनिवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी कि बैंक के साथ बने बैंक के ही एटीएम को चोरों ने तोड़ दिया है। मैनेजर मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बैंक एटीएम में एक प्राइवेट कंपनी के माध्यम से कैश डाला जाता है। उन्हें सुबह सूचना मिली कि हिसार रोड घास मंडी के सामने चोरों ने उनके बैंक के एटीएम को तोड़ कर नकदी चुरा ली है। जब सिक्योरिटी गार्ड आया तो उसने देखा कि एटीएम मशीन पूरी तरह से टूटी है। चोरों ने एटीएम मशीन में लगे कैमरों पर भी स्प्रे किया। उसके बाद उन्होंने वहां लगी मशीन को उखाड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस के आलाधिकारी भी उक्त स्थान पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले में अभी तक बैंक मैनेजर का यही कहना है कि अभी तक एटीएम में चोरी हुई कैश कितनी थी इसके बारे में बताना मुश्किल है, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि एटीएम में से चोर 2 लाख 98 हजार रुपये उड़ा ले गए हैं। वारदात के समय इस कक्ष में दो एटीएम थे। चोरों ने पहले दोनों एटीएम को उखाड़ कर कैश उड़ाने का इरादा बनाया था, लेकिन वह दूसरे एटीएम को उखाड़ने में सफल नहीं हो सके। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि चोर जिस एटीएम को उखाड़ने में विफल हुए, उसमें बड़े नोट थे। वहीं गत माह भी उक्त वारदात स्थल से कुछ दूरी पर स्थित अन्य बैंक के एटीएम को भी चोरों ने निशाना बनाया था।
विज्ञापन


गत माह भी हुई थी वारदात
शहर के मानव चौक पर स्थित एसबीआई के एटीएम को चोर गत माह गैस कटर से काटकर 19.76 लाख रुपये की राशि उड़ाकर पुलिस की नजरों से साफ बच निकले थे। सर्दी व धुंध का फायदा उठाते हुए लुटेरों ने रात करीब 2 से 3 बजे इस वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में भी मामले का पता सुबह 6 बजे सिक्योरिटी गार्ड के ड्यूटी पर आने पर चला था।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच कर रहे एएसआई सुल्तान सिंह ने बताया था कि एटीएम की मेंटेंनस करने वाली कंपनी के अधिकारी देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसको लेकर पुलिस की तरफ से कहा गया था कि एटीएम सुरक्षा बढ़ाई जाए, लेकिन फिर भी बैंक अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके चलते बीती रात चोरों ने फिर से वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें