फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी छह दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी छह दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सेना में भर्ती के नाम पर नेपाल के निवासियों से धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़े गए दो आरोपी नारंग निवासी गांव तुसारा कुल्ह नेपाल व कृष्ण उर्फ केबी थापा निवासी गांव कुलागढ़ थाना देहरादून को सोमवार अदालत में पेश किया गया। पूछताछ के लिए पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों का रिमांड मांगा, जिसपर अदालत ने छह दिन का पुलिस रिमांड दिया है। अब रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपियों ने अन्य कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया। और कहां से वह जाली दस्तावेज तैयार करते थे।
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में नेपाल निवासी पदम ने रविवार को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपियों ने तीन दिसंबर को होटल वेल्कम लालकुर्ती बाजार में उसे व उसके मित्र को आर्मी विभाग में सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए एक बड़ी रकम ली थी। रकम लेने के दो माह उपरांत उन्हें न तो नौकरी दिलवाई बल्कि रकम वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें