फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर महिलाओं से ठग ली सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में लिफ्ट देकर महिला से ठग ली सोने की चेन
विज्ञापन

हिमाचल से दवा लेने नारायणगढ़ आई थी महिला, हुडा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। महिला को कार में लिफ्ट देकर ठग महिलाओं ने सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। हिमाचल प्रदेश से दवाई लेने नारायणगढ़ आई इस महिला के साथ यह वारदात बस स्टैंड से लोटों चुंगी रोड पर हुई। पिछले छह माह से सक्रिय इस गिरोह ने आधा दर्जन वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस के हाथ इन सभी मामलों में अभी तक खाली हैं।
विज्ञापन

बड़ा त्रिलोकपुर (हिमाचल प्रदेश) से नारायणगढ़ दवाई लेने आई लगभग पचास वर्षीय महिला लता जब दवाई लेकर लौट रही थी तो बस अड्डे के सामने एक स्विफ्ट कार उसके सामने रुकी। बकौल लता कार में दो महिलाएं व एक पुरुष था। उन्होंने उससे त्रिलोकपुर के बारे में ही पूछा और हामी भरने पर उन लोगों ने कहा कि वह भी त्रिलोकपुर देवी पर माथा टेकने जा रहे हैं जिसके बाद उन्होंने मुझे अपने साथ कार में बिठा लिया। अभी कार सुभाष चौक से कुछ दूरी पर ही गई थी कि पिछली सीट पर मेरे साथ बैठी महिला ने उल्टी करने का बहाना बनाते हुए कार रुकवा ली और मुझे कार से नीचे उतार दिया और फरार हो गए। बकौल लता उसने जब अपनी शॉल संभाली तो पता चला कि उसकी सोने की चेन गायब है। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक कार सवार फरार हो चुके थे। लता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हुडा स्थित पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें