पूर्व सैनिक का बैग चोरी, 30 हजार की चपत
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। बैंक से रुपये निकलवा कर निकले पूर्व सैनिक का किसी ने बैग चोरी कर लिया। बैग में तीस हजार रुपये थे। जीत राम वासी गांव रसूलपुर (साढौरा) ने थाना नारायणगढ़ में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि वह आर्मी से रिटायर्ड है और वीरवार को पंजाब नेशनल बैंक नारायणगढ़ से 30 हजार रुपये निकलवा कर लाया था, जिनको उसने एक छोटे बैग में रख लिया। बकौल जीत राम सुबह लगभग 11 बजे वह पुरानी सब्जी मंडी नारायणगढ़ में छोले भटूरे खाने के लिए गया। इसके बाद वह वहीं पर हाथ धोने लगा तो उसने अपना बैग साइड में रख दिया। हाथ धोकर देखा तो बैग गायब था। उसने बैग को हर जगह तलाश किया लेकिन बैग कहीं नहीं मिला।