फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहन क्षेत्र में मौत बनकर धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनके कारण क्षेत्र में कई लोगों की मौत तक हो चुकी है। बुधवार को एनएच 72 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने शहर के अंदर एक 46 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। डंपर का अगला व पिछला टायर चढ़ने से व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव मिलक के राकेश कुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। उसका भाई रमेश कुमार नारायणगढ़ में दुकान पर काम करता है। हर रोज की तरह वह अपनी साइकिल पर गांव से काम के लिए चला गया था। जैसे ही वह ट्रक मार्केट में पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार खनन से भरे डंपर ने उसे टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव व डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच अधिकारी मंजीत के अनुसार पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर व शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें