फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का पता चलने पर पति ने विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शादी से पूर्व पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का पता चलते ही पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्यारोपी सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाने में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल में में हुई थी। शादी से पूर्व आरोपी बंटी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस वारदात में आरोपी का साथ उसके दोस्त गुरजंट ने दिया था। शादी से पूर्व तो उसके ससुराल वालों को इस बात का नहीं पता था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति को पता चल गया, जिसके बाद उसके पति व ससुराल वालों ने उसके साथ झगड़ा कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला थाना एसएचओ दविंद्र कौर ने बताया कि पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर बंटी व गुरजंट के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें