फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की वीडियो बनाने पर जजपा प्रवक्ता विवेक चौधरी समेत दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव के दिन मुलाना विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर वोट डालने के दौरान ईवीएम की वीडियो बनाने और बाद में उसे सोशल मीडिया पर डालने के मामले में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बूथ नंबर 163 के पीठासीन अधिकारी व पंचायती राज विभाग नारायणगढ़ में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता रामपाल की शिकायत पर जजपा नेता विवेक चौधरी और ललाना गांव निवासी विक्रम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर रिप्रेजेंटशन ऑफ पीपल एक्ट 1951 व 1988 की धारा 136, आईपीसी 171-एफ व 188 लगाई गई है।
विज्ञापन

शिकायत में पीठासीन अधिकारी रामपाल ने कहा कि वह मुलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव ललाना के बूथ नंबर 163 पर तैनात था। इस दौरान विक्रम सिंह निवासी ललाना ने बूथ के अंदर ईवीएम की फोटो ली और वीडियो बनाई। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की। इसके अलावा विवेक चौधरी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें