फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज खरीद का बहाना बना ठगे 2.64 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला कैंट निवासी एक व्यक्ति को कई लोगों ने बीज (सीड) के कारोबार को लेकर अपने जाल में फंसाया और 2.64 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को इस बात की जानकारी हुई तब उसने एसपी अंबाला को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने जांच कर पंजोखरा थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित मदन गोपाल निवासी डिफेंस कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महिला फैलीसिटी ने उसके फोन पर व्हाट्सएप मैसेज किया कि उनकी कंपनी को हर्बल सीड की आवश्यकता है। वह अपनी कंपनी में खरीद अधिकारी थी, लेकिन अब कंपनी ने मुझे प्रमोशन देकर पुरुष स्टीवन को खरीद अधिकारी बना दिया है। वह एक ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो इस मामले में उसकी मदद कर सके, क्योंकि मैं कम दर पर बीज खरीद कर उच्च दर पर कंपनी को आपूर्ति कर रही हूं। उसने कहा कि अगर स्टीवन उस बीज की लागत को जान लेंगे, तो वह इसे मेरी कंपनी के सामने पेश कर देंगे फिर मुझे कंपनी से निलंबित कर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि इसके बाद स्टीवन व्हाट्सएप के माध्यम से मुझसे संपर्क करता है और कहता है कि हम 1500 डॉलर की दर देंगे, क्योंकि फैलीसिटी ने इस दर पर पहले खरीदारी की थी। उन्होंने मुझसे कहा कि आपको प्रयोगशाला परीक्षण के लिए उस बीज के पांच पैकेट की आपूर्ति करनी है। उसके बाद महिला और स्टीवन ने मुझे संदेश दिया कि हमारी कंपनी प्रयोगशाला परीक्षण के लिए पांच पैकेट से सहमत नहीं है। उन्हें कम से कम 10 पैकेट की जरूरत है। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद उन्होंने एक और महिला प्रियंका के माध्यम से 1 लाख 14 हजार की लागत से बैंगलुरू से दो पैकेट खरीद लिए। इसके बाद में 1 लाख 50 हजार की लागत से 3 पैकेट अधिक खरीदे। पीड़ित का कहना है कि इस तरह से उन लोगों ने मुझे अपने जाल में फंसा लिया। एक दिन फैलीसिटी का मैसेज मिला कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी ने पकड़ लिया है और वह 1 लाख 50 हजार रुपये की मांग रहा है। इसके बाद वह और उसके लोग मुझ पर पैसों के दबाव बनाते रहे, लेकिन मैने पैसा नहीं दिया। इस मामले में पंजोखरा थाना एसएचओ दीपक कुमार का कहना है कि धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें