कार के शीशे तोड़े, युवक को डंडों से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बदमाशों ने कार के शीशे तोड़ डाले। साथ ही युवक की भी डंडों से पिटाई की। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीयूष गांधी (31) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे छह बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए और काफी नुकसान पहुंचाया। कार में बैठे पियूष को भी डंडे से मारा और भाग गए। पिता विजय गांधी और भाई सुमित गांधी ने उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पीयूष को दाहिने पैर पर गहरी चोट आई है। साथ ही सिर और शरीर पर भी गुम चोटे है।