फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में चली थी गोली, वैंकट व साहिल ने बताई थी मनगढ़ंत कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। युवक की बाजू पर लगी गोली लगने के मामले में उसके दो साथियों वैंकट और साहिल ने मनगढ़ंत कहानी बताई थी। सीआईए नारायणगढ़ ने खुलासा किया है कि वैंकट व साहिल के देसी कट्टे से गोली चली थी, जो रवि को लगने पर वह घायल हो गया था। इसके बाद उन्होंने मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए बाइक सवार आरोपियों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन

सीआईए नारायणगढ़ पुलिस के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि सीन आफ क्राइम की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की इस मामले की परतें खुलतीं गईं। इसके बाद सीआईए पुलिस ने वैंकट व साहिल को गिरफ्तार कर जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि वे तीनों बाग में बैठे थे। इनके पास एक देसी कट्टा था। इन्होंने एक गोली चलाने की कोशिश की तो वह नहीं चली और शटर में फंस गई। जब वे पिस्टल को देखने लगे तो कट्टे से गोली चल गई, जो सामने बैठे रवि की बाजू में जा लगी। इस पर वह बुरी तरह घायल हो गया। उन्होंने गोली का खोल रास्ते पर गिराकर यह कहानी गढ़ दी। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और तीसरा आरोपी रवि अभी घायल है। उसे भी बाद में गिरफ्तार किया जाएगा।

पहले यह दिया था बयान
पुलिस को दिए पहले दिए बयान में आरोप लगाया था कि नारायणगढ़ के वैंकट, बनोदी के साहिल अपने साथी रवि के साथ बाइक पर सवार होकर खेतों से सड़क पर आ रहे थे। इसी दौरान चावला पैलेस के सामने बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने वैंकट या साहिल पर गोली चला दी, पर वह रवि को लग गई। पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें