फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन के रिमांड पर सैशन जज का मुख्य हत्यारोपी कुलदीप राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन के रिमांड पर सैशन जज की हत्या का मुख्य आरोपी कुलदीप राणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। उपमंडल के गांव बड़ागांव की सरपंच के पति एवं शिक्षक सैशन जज की हत्या के मामले में नारायणगढ़ पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए मुख्य आरोपी कुलदीप राणा को सोमवार को नारायणगढ़ की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान हत्याकांड में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, राणा का मोबाइल, हथियार तथा अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि विगत 9 जुलाई को बड़ागांव की सरपंच रेखा रानी के पति एवं जेबीटी अध्यापक सैशन जज की कुछ लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुलदीप राणा सहित, विरेंद्र, मनीष, सुरजीत, चौहल सिंह, टीटू राणा, मायाराम, रामकरण, कमल, रोहित, तथा बडागढ़ गांव के सरपंच अनिल के खिलाफ हत्या व साजिश करने तथा आर्म्स एक्ट के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस संदर्भ में पुलिस ने विजय कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था, जोकि जेल में है। वहीं, पंचकूला क्राइम ब्रांच ने कुलदीप राणा व उसके दो अन्य साथियों भूप्पी राणा व गौरव को गिरफ्तार किया था। भूप्पी राणा व गौरव गत 16 मई 2018 को पंचकूला जिले के बरवाला में हुए भूपेश राणा हत्याकांड में नामजद थे। पंचकूला क्राइम ब्रांच ने इन तीनों को पंचकूला अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड लिया था। रिमाण्ड के बाद अदालत ने कुलदीप राणा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जहां से सोमवार को नारायणगढ़ पुलिस ने उसे ट्रंाजिट रिमांड पर लाकर अदालत में पेश करते हुए उसे 13 अगस्त तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें