फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में लगा जम्मू-कश्मीर का नंबर, कश्मीरी समझ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी समझ शहर के व्यक्ति से मारपीट, 30 हजार रुपये भी उड़ाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर निवासी एक व्यक्ति को कश्मीरी नागरिक समझकर कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर उसकी कार से 30 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित विशाल गोयल निवासी सोनिया कॉलोनी ने थाना बलदेव नगर में इस संबंध में लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

विशाल गोयल ने शिकायत में बताया कि उसका शाहबाद में बिजनेस है। शनिवार रात करीब 11.30 बजे वह वह शाहबाद से काम खत्म कर अपनी जम्मू कश्मीर नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में अंबाला घर आ रहा था। जंडली पुल के पास एक गाड़ी में बैठे दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। विशाल का कहना है खतरे को भांपते हुए वह अपनी गाड़ी को तेज चलाकर सेक्टर 10 में वाटिका के पास ले गया, लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा करना जारी रखा और उसे वाटिका के पास घेर लिया। बदमाशों ने विशाल से कहा कि तुम कश्मीरियों को हम सबक सिखाएंगे’। इसके बाद बदमाशों ने विशाल के साथ मारपीट की। इस दौरान विशाल वाटिका कॉलोनी के अंदर भाग गया। वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने उसकी गाड़ी से 30 हजार रुपये निकाले और वह भाग निकले। विशाल ने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर रविवार को मामले की पुलिस को शिकायत दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई कृष्ण लाल का कहना है कि जांच चल रही है। बदमाशों की गाड़ी का जो नंबर शिकायतकर्ता ने दिया है, उसकी डिटेल निकाली जा रही है। बदमाश कौन थे फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें