फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स झपटकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में स्नैचिंग की वारदातें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। सोमवार शाम दो स्नैचर्स ने एक और वारदात को अंजाम दिया। स्कूटर पर बैठी महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर सिविल लाइन निवासी ज्ञानचंद कक्कड़ ने सिटी थाना पुलिस को दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी को वह अपनी पत्नी संतोष कुमारी व पोते प्रभात के साथ स्कूटर पर एक समारोह में जा रहा था। इस दौरान पालिका विहार के एंट्री गेट पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। ज्ञानचंद ने बताया कि उन्होंने काफी दूर तक युवकों का पीछा भी किया। उन्होंने बताया कि पर्स में हजारों रुपये कैश, मोबाइल व अन्य कुछ सामान भी था। पुलिस ने ज्ञानचंद की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें