फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन करने वालों को ठग दे रहे झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज में भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन करने वालों को ठग दे रहे झांसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना/बराड़ा। बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का लालच देकर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। यह धंधा मोबाइल फोन से किया जा रहा है। अब ठग बेरोजगारों के पास फोन कर उन्हें नौकरी दिलवाने का पूरा विश्वास दिलाने की कोशिश कर उनसे पैसे ठगने का जाल बिछा रहे हैं। इतना ही नहीं फोन करने वाला युवक स्वयं को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अधिकारियों तक पहुंच की बात कहता है ताकि लोग उस पर विश्वास कर उसके जाल में फंस कर पैसा दे दें।
दरअसल कुछ माह पूर्व पहले हरियाणा राज्य परिवहन में हड़ताल के दौरान अस्थायी तौर पर परिचालक पद की भर्ती के लिए कई लोगों ने आवेदन किया था। विभाग ने परिचालक की अस्थायी भर्ती के योग्य प्रार्थियों की सूची जारी की थी। बाद में रोडवेज कर्मियों की स्ट्राइक खुलने के बाद इस भर्ती को निरस्त कर दिया था। विभाग द्वारा जारी पुरानी लिस्ट लेकर उक्त ठगों द्वारा उक्त आवेदकों के पास फोन कर उन्हें सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर पैसे ठगने का जाल बिछाया जा रहा है। वीरवार को मुलाना के रहने वाले सुभाष कुमार के पास 7275626135 नंबर से फोन आया। बात करने वाले व्यक्ति ने सुभाष कुमार से कहा कि अब हरियाणा राज्य परिवहन में 100 से अधिक परिचालक भर्ती किये जाने हैं। अगर आप अफसरों के लिए कुछ राशि का प्रबंध करो तो आप को हम आपको नौकरी दिला सकते है। मगर सुभाष ने इसपर कोई रिस्पांस नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह बोली रोडवेज जीएम
अंबाला रोडवेज जीएम गौरी मिड्ढा ने कहा कि रोडवेज में पैसे देकर कोई नौकरी नहीं दी जाती। लोगों को जागरूक रहना चाहिए और ऐसे ठगों से बचना चाहिए। नौकरी के नाम पर पैसों की मांग करना कानूनन अपराध है। हरियाणा रोडवेज में होने वाली हर भर्ती की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें