फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृदोष दूर का झांसा, महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पितृदोष दूर का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पड़ाव थानाक्षेत्र के एक गांव में पितृदोष दूर करने आई एक महिला के साथ तांत्रिक नेे दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बाबा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बीती देर रात दर्ज किया गया। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने बताया कि अंबाला के एक गांव की गुगामेड़ी में एक तांत्रिक है जोकि पितृदोष दूर कर सकता है। उसने बताया कि 42 वर्षीय पीड़िता पति के साथ कई दिन पहले तांत्रिक रामकरण के पास गई थी। रामकरण ने झांसा दिया था कि वह पितृदोष को ठीक कर देगा। उसने सभी लोगों को विश्वास में ले लिया। बीते दिनों जब महिला तांत्रिक के पास गई तो वहां पर परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर बिठाकर तांत्रिक महिला को एक कमरे में ले गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अजवायन जैसी कोई वस्तु खाने को दी। यह खाने के बाद रामकरण ने उससे छेड़छाड़ की और गलत काम किया। महिला ने परिवार सदस्यों को यह बात बताई, जिसके बाद मामले की शिकायत परिवार सदस्यों ने महिला थाने में दी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें